फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कालेज में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। मेडिकल कालेज में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच सुविधाएं न होने से गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले दर्जनों गंभीर मरीजों और सड़क हादसों में घायलों को अंदरूनी चोटों की जांच के लिए जिला अस्पताल भागना पड़ता है। जिला अस्पताल में पहले से ही भारी दबाव होने के कारण मरीजों को लंबी वेटिंग मिलती है। ऐसे में समय पर जांच न होने से मरीजों की जान पर बन आती है। गरीब मरीज महंगे दामों पर निजी सेंटरों में जांच कराने को मजबूर हैं या फिर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। बता दें कि इस गंभीर समस्या...