Fatehpur News: एफआईआर कॉपी के लिये अब थाने के चक्कर नहीं, व्हाट्सऐप पर मिलेगी
फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी हासिल करने के लिए वादियों को अब थाने अथवा एसपी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसपी ने जिले में नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एफआईआर दर्ज होते ही वादी को उसकी कॉपी उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। वादी के व्हाट्सऐप पर कॉपी तत्काल भेजी जाएगी। यदि वह व्हाट्सऐप का प्रयोग नहीं करता है तो उसे घर पहुंचकर बीट या हलका आरक्षी कॉपी देगा。
एसपी का बयान एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि संज्ञान में आया था कि कई मामलों में थाने पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद वादी को इसकी जानकारी समय से नहीं मिल पाती। कई बार वादी के थाने पर मौजूद नहीं होने के कारण उसे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी और एफआईआर की प्रति हासिल करने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाना पड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.