फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार से तीन दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी में संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी और प्रसव सेवाओं को आंदोलन से मुक्त रखा गया है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार पटेल ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कोविड महामारी से लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों के संचालन में संविदा कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पीएचसी में प्रभावित ...