फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- प्रतियोगिता में बिंदकी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप Fatehpur News: फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बिंदकी तहसील ने 344 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि खागा 239 अंकों के साथ दूसरे और फतेहपुर 184 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बिंदकी के लक्ष्य, वर्षा, अर्पित और नैंसी ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी तहसील का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीआईओएस राकेश कुमार और सह डीआईओएस अविनाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिका सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में बकेवर इंटर कॉलेज की स्नेहा प्रथम और फतेहपुर की रीता द्...