फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं जहां पहुंचकर भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधने के लिए बहनें अपनी पसंद की राखियां खरीदने में जुट गई हैं। इस बार बाजार में एडी, स्टोन और मोती से बनी राखियों की मांग सबसे अधिक देखने को मिल रही है। वहीं बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली रंग-बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बहनें भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी कर रही हैं। शहर के प्रमुख बाजारों सहित विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों में रक्षाबंधन को लेकर सजी दुकानों पर पहुंचकर बहनें अपनी पसंद के अनुसार आकर्षक डिजाइन वाली राखियां खरीद रही हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: भाइयों की कलाइयों में...