फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कहीं पेड़ गिरने तो कहीं डिस्क व इंसुलेटर पंचर हो जाने के कारण बाधित होने वाली आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। असोथर उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन में पेड़ गिरने से जहां 10 घंटे बिजली बाधित रही वहीं दो अन्य उपकेंद्र सहित नौ फीडरों की आपूर्ति भी विभिन्न कारणों से बाधित रही। जबकि पौली गांव में बीते माह से उखड़े पोलों को अब तक नहीं लगाया जा सका। राधानगर स्थित 220 ट्रांसमिशन केंद्र से असोथर को जाने वाली 33 हजार की एचटी लाइन की लंबी दूरी होने के कारण आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट बना रहता है जिसके चलते उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति बाधित हो जाती है। शुक्रवार को भी एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने के कारण सुबह आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजतन इस उपकेंद्र से...