फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर उपकेंद्र के अमनी फीडर के तहत आने वाले कस्बे की आपूर्ति एक सप्ताह से बाधित है। जिससे करीब 50 परिवारों को अंधेरे में ही जीवन यापन करना पड़ रहा है। आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। कस्बे में एक सप्ताह पहले ट्रैक्टर की टक्कर से एक एलटी लाइन का पोल टूट गया था। जिससे करीब 50 घर की आपूर्ति बाधित हो गई, इसके बाजवूद विभागीय जिम्मेदारों ने न तो पोल लगाया न ही आपूर्ति को सुचारू कराया जा सका। जिससे लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीण संजय द्विवेदी, रामप्रताप, मंगल, देवराज, राजेश, अतराइन, वीरेंद्र, विजय, चंद्रभान आदि ने बताया कि एक सप्ताह से न तो पीने के पानी की ही सुलभ व्यवस्था हो पा रही...