फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में वायरल फीवर, पेट दर्द, सिरदर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टर के कक्ष तक भीड़ नजर आई। दोआबा में बारिश न होने के चलते भीषण उमस से लोग कराह रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसी गर्मी व उमस में अब लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। डाक्टरों की मानें तो लोग पहले जुकाम फिर खांसी और बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकांश मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, गले में संक्रमण, कमजोरी और सिरदर्द की शिका...