फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही तेज धूप के कारण उमस लगातार बढ़ रही है। उमस और भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है। माथे, गर्दन, पीठ और जांघों पर छोटे-छोटे लाल दाने, घमौरियां, खुजली, लाल चकत्ते और फंगल संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- उमस का कहर: घमौरियां, खुजली और फंगल संक्रमण से परेशान लोग त्वचा संबंधी समस्याएं डॉक्टरों के अनुसार, अधिक पसीना निकलने और शरीर के लंबे समय तक गीला रहने से त्वचा संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीज त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज की शिकायत लेकर अ...