फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कबाड़ी मार्केट पीरनपुर इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उफनाए नाले में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ गया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन कुछ ही देर में मोहल्ले के लोगों ने उसकी पहचान 34 वर्षीय इसरार के रूप में कर ली और परिजनों को खबर दी। मूल रूप से बहराइच जिले का रहने वाला इसरार पिछले कुछ सालों से पीरनपुर में अपने साढ़ू शफीक के घर के पास पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता था और कबाड़ का काम करता था।कोतवाल यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारिश के बीच नाले में तैरता मिला युवक का शव हेमंत मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि इसरार को मिर्गी के दौरे आते थे औ...