फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: हथगाम। कस्बे में बुधवार को राजन मिश्रा के नेतृत्व में गाजे बाजे डीजे के साथ राधा कृष्ण मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा तेहीपारा बजरंग मंदिर से निकल कर डिघवारा, सिठौरा रोड, मुख्य मार्ग, बस स्टॉप, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा होते हुए पावर हाउस तक भ्रमण किया। यात्रा में शंकर, पार्वती राम-सीता अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर गणेशी लाल साहू, विनीत तिवारी, शीतल मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, आशु तिवारी आदि शामिल रहे। इसी तरह से क्षेत्र के संवत गांव स्थित बड़ा शिवाला मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। राधा की दिव्य झांकी की प्रथम आरती सुनील तिवारी द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- Almora News: शोभा यात्रा के साथ रानीखेत में जन्माष्टमी पर्व संपन्न बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा सह...