Fatehpur News: उत्कृष्ट होमवर्क करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान
फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: छिवलहा। क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर चोराई में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिए गए होमवर्क को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि बच्चों को छुट्टियों के दौरान रचनात्मक और खोजी प्रवृत्तियों से जोड़ने के लिए विशेष गृहकार्य दिया गया था। जिसमें सचिन, रुचि, रिया, सारिबा, राधिका, प्रीती, ख़ुशबू, पायल और संध्या आदि ने बेहतर कार्य किया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ओलम्पियाड के मेधावियों का सम्मान, चेक व प्रमाण पत्र वितरित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.