फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सर्विलांस सेल, क्राइम डिटेक्शन टीम और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।पुलिस के बताया हुसेनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी बुजेश कुमार दुबे ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि दो जुलाई को लखनऊ बाईपास जाने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने उनके बैग से जेवरात व नगदी चोरी कर ली थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सनगांव मोड़ अंडरपास के पास सर्विस रोड से मलवां के सूपा गांव निवासी इमाम, मोहम्मद आरिफ और बकंधा निवासी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि तीन महीने ...