फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: जहानाबाद। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर सभासद महेश चौरसिया एवं सरोजनी सिंह, प्रयाग यादव को बाल श्रम उन्मूलन एवं कामकाजी बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराकर उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने में दिए जाने वाले योगदान के चलते ईओ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। ईओ ने कहा कि उक्त द्वारा लगातार बाल श्रम को रोकने व बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार योगदान दिया जा रहा है जिससे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी इसमें सहयोग करें जिससे बालश्रम को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...