फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: खागा। भाई का साथ छूट गया, तो क्या, उसकी यादें तो हैं। यादें ही अब असली पूंजी है। इस पूंजी को सहेजने के लिए कुछ भी कर जाएंगे। चाहे घर को ही आसमान तक उठाना पड़े, मुसीबतें चाहे जितना लड़ें, लेकिन हम रहेंगे सीना ताने खड़े। एक भाई ने ऐसा कर दिखाया है। भाई की बनाई हुई निशानी को बचाने के लिए छोटे भाई ने 50 साल पुराने मकान को तोड़ने की बजाए 120 जैकों के सहारे पूरे मकान को करीब साढ़े तीन फीट ऊपर उठवा दिया। अब मकान की मरम्मत कराकर उसे उसी रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। किशनपुर थाने के सरौली निवासी नरसिंग सिंह सेंगर का मकान खेमकरनपुर-किशनपुर मार्ग किनारे स्थित है। करीब 30 गुणा 40 फीट के इस मकान को उनके बड़े भाई स्वर्गीय विजय सिंह सेंगर ने पांच दशक पहले बनवाया था। समय के साथ सड़क का स्तर बढ़ता गया और मकान सड़क से काफ...