फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: औंग, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज के दौरान एक महिला को झोलाछाप डॉक्टर से प्यार हो गया। सोमवार रात बहाने से निकली महिला झोलाछाप डॉक्टर के साथ फरार हो गई। जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार महिला कुछ समय से बीमार थी और इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के संपर्क में आई थी। इलाज के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत का सिलसिला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। सोमवार रात महिला और डॉक्टर दोनों अपने घरों से अचानक निकल गए। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद गांव व इलाके में कई-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों पक्षों के लोगों का कहना है कि वे लगातार फोन कर रहे हैं लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा। अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को लि...