Fatehpur News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्र को पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी साइकिल
फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: जाफरगंज। देवमई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अंकित सोनकर पुत्र रामखेलावन सोनकर निवासी उमरिहा को पढ़ाई के लिए साइकिल भेंट की है। छात्र के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे स्कूल जाने में दिक्कत हो रही थी। इस बात की जानकारी मिलने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने सराहनीय कार्य करते हुए उसकी मदद की। इस मौके पर मौजूद किरण निषाद, रामचंद्र प्रधान कोरवल, गुलशन कुमार, शुभम यादव, सहदेव यादव और छोट्टन कोटेदार समेत अन्य ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: नावाडीह में छात्र-छात्राओं में साइकिल वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.