फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। बच्ची फूल तोड़ने घर के पास ही गई थी। आरोप है कि वहां एक युवक बच्ची को दबोच कर घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मासूम के पिता ने बताया कि रविवार सुबह आठ वर्षीय बच्ची पड़ोस में पेड़ से फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान गांव का 32 वर्षीय रामू बच्ची को अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजनों ने वजह पूछी तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी...