फतेहपुर, जुलाई 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना के मड़ौली गांव में रविवार देर रात अचानक एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं कमरे में सो रहा छह माह का मासूम बच्चा झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी सुनील निषाद मजदूरी कर बच्चों का पेट पालता है। रविवार को वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। दूर जाने की वजह से शाम तक घर वापस नही लौटा। उसकी पत्नी नीतू देवी बच्चों के साथ घर में अकेली थी तभी देर रात उसके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखी खाने पीने की सामग्री सहित अन्य गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। कमरे में सो रहा मासूम लंकेश आग की चपेट में आकर झुलस गया। रात में ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। जिसके बाद मासूम को कमरे से बाहर निक...