Fatehpur News: आग की चपेट में मकान धधका, तीन लाख की संपत्ति खाक
फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: बिंदकी। अज्ञात कारणों से घर का निचला तल आग में धधक उठा। आग की लपटें देख हाहाकार मच गया और घर के दूसरे तल की ओर भागे। दूसरे मकान के सहारे फंसे लोगो को बाहर निकाला गया। परिजनों ने दो समरसेबल चलाकर आग को बुझाया। तब तक बाइक, स्कूटी समेत तीन लाख की संपत्ति खाक हो गई। ललौली रोड जाफराबाद मोड के पास हरिओम नगर में अरविंद कुमार का मकान है। गृहस्वामी अपनी पत्नी आशु, पुत्री अंशिका के अलावा चुन्नू सिंह तोमर के पुत्र आशीष और मुन्ना तथा उनकी पत्नी भगवती देवी, क्षमा पत्नी अभिमन्यु कुछ छह लोग दूसरी मंजिल में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात कारण से दो मंजिल मकान के निचले तल में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने घर के नीचे के तल में धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद जुटी भीड़ के शोर से घर में मौजूद लोग छतों पर पहुंच गए। मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.