फतेहपुर, नवम्बर 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। खरीफ की कटाई के साथ रबी फसल की तैयारियों में किसान जुटा है लेकिन डीएपी खाद की मारामारी में किसान दर-दर भटक रहा है। समितियों में लंबी कतारों के बीच एक दो बोरी खाद या खाली हाथ से किसानों के चेहरों में मायूसी छाई है। खाद की किल्लत के बीच निजी केंद्रों में मनमानी जारी है। किसानों से अधिक दाम वसूलने से लेकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। प्राइवेट केंद्रों में अनियमितताओं को देखते हुए डीएम के निर्देशन पर कृषि विभाग ने छापेमारी कर दी।कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार टीम के साथ विभिन्न ब्लॉकों में उर्वरक दुकानों पर अचानक पहुंच गए। जिसमें बी पैक्स धारूपुर, माँ गायत्री ट्रेडर्स, किसान ट्रेडर्स, उमराव कृषि सेवा केंद्र, सुमन खाद भण्डार, श्री ट्रेडर्स, बाला जी ट्रेडर्स पहुंचे। बी पैक्स धारूपुर में अधिक...