फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पिलखिनी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो एसपी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 21 जुलाई को पिलखिनी गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम देवी, पत्नी भूराराम, ड्यूटी के दौरान गांव के ही विकास पुत्र साधूराम द्वारा मारपीट का शिकार हुई थीं। इस घटना में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लि...