फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। भीषण उमस, धूलभरी हवाओं और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जिले में कंजंक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नेत्र अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से 30 मरीज आंखों में लालपन, पानी आना, जलन, खुजली और सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

कंजंक्टिवाइटिस के कारक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श ने बताया कि कंजंक्टिवाइटिस वायरस, बैक्टीरिया या एलर्जी के कारण होने वाला संक्रामक संक्रमण है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया, रूमाल, तकिया या अन्य निजी सामान साझा करने से यह तेजी से फैलता है। स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इसका खतरा अधिक रहता है, इसलिए बच्चों में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बनी रहती है।

लक्षण और सावधानियां आंखों में लालिमा, पानी आना, तेज रोशनी से परेशानी और पलकों म...