Fatehpur News: अस्पताल में टपकती रही छत, लगी रही मरीजों की कतार, किशनपुर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के बीच संपन्न हुआ आरोग्य मेला
फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य विभाग के दावों और व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एक तरफ किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में रिमझिम बारिश के दौरान अस्पताल की छत से पानी टपकता रहा, तो दूसरी तरफ उमस और दूषित खानपान के कारण बीमार पड़े मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम के बदले मिजाज के बीच जिलेभर के स्वास्थ्य मेलों में कुल 1070 मरीजों ने अपना इलाज कराया, जिनमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खुजली और वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 22 मरीज त्वचा संक्रमण और दो मरीज बुखार से पीड़ित मिले। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसौली में 14 मरीज पहुंचे, जहां बुखार, खांसी, गैस्ट्रो और त्वचा रोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.