फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हसवा ब्लाक के मीसा गांव के ग्रामीणों व किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव की बिजली लाइन असोथर फीडर से हटवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त फीडर में बड़ी संख्या में गांव की लाइन को जोड़ा गया है जिससे गांव में लो वोल्टेज के साथ ही पर्याप्त आपूर्ति न मिलने की समस्याएं आ रही है। जिससे किसानों की धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा है, मांग करते हुए कहा कि समस्याओं को देखते हुए नजदीक से गुजरे फरीदपुर फीडर से गांव की लाइन जुड़वाकर राहत दिलवाई जाए। इस मौके पर रामनरेश, बड़का आदि ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सांसद ने विद्युत आपूर्ति सही कराने को डीएम को लिखा पत्र यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोइलाबास फीडर के सुदृढ़ीकरण की मांग यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली अव्यवस्था से लोग...