फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। खजुहा चौकी पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पारादान मोड़ के पास से हंसराज पाल निवासी भिटौरा थाना हुसेनगंज को पकड़ा गया है। आरोप है कि वह सड़क किनारे खड़े होकर राह से गुजर रही महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...