फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कल्यानपुर पुलिस ने चौडगरा-साईं चौराहे के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कुमार और करन निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 170 रुपए नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह अवैध असलहे के दम पर मोबाइल छीनकर बेचने का काम करते हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...