फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक सूचना पर नौबस्ता बाईपास के पास एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की वैगनआर कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर चालक 25 वर्षीय संजय कुमार निषाद निवासी भीखमपुर, थाना किशनपुर के पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए बिना वैध कागजात के पाई गई कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...