फतेहपुर, सितम्बर 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर , संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में गुटखा की सॉर्टेज में कालाबाजरी का खेल किया जाता है। आधी रात को अवैध गुटखा की सप्लाई होने की सूचना पर जीएसटी और पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। खजुहा बिंदकी मार्ग के बीच में एक गाड़ी को धर लिया। गाड़ी समेत लदे गुटखा के दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने दस्तावेजों को जांच के लिए भेजा है।बिंदकी क्षेत्र गुटखा निर्माण और सप्लाई का गढ़ माना जाता है। इसी की आड़ में कालाबाजारी और अवैध गुटखा की सप्लाई भी तेजी के साथ होती है। रात करीब दो बजे खजुहा बिंदकी मार्ग में अवैध गुटखा की सप्लाई करने जा रही गाड़ी की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- तंबाकू लदी डीसीएम में अतिरिक्त माल मिला जिसके बाद जीएसटी टीम आधी रात ही बिंदकी सीओ प्रियांक जैन सहित पुलिस बल के साथ खजुहा मार्ग पहुंच ...