Fatehpur News: अमौली में योगेन्द्र, खजुहा ब्लाक के बलराम बने अध्यक्ष
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव के क्रम में सोमवार को अमौली और खजुहा ब्लाक का चुनाव कराया गया। अमौली में योगेन्द्र सिंह और खजुहा में बलराम सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। साथी शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए बधाई दी है। अमौली स्थित ब्लाक परिसर में चुनाव प्रक्रिया जिला संगठन के पर्यवेक्षक अनुराग मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष असोथर दिग्विजय सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष भिटौरा की निगरानी में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र सिंह के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं ब्लाक अध्यक्ष ने दयाराम गौतम को मंत्री तथा मधुसूदन सिंह सचान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। उधर, खजुहा ब्लॉक में अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.