फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बहुप्रतीक्षत सीवर लाइन के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से परियोजना के भविष्य पर सवाल उठने लगे है। निर्माण में अमानक छोटे आकार के पाइप लाइन, गड्ढों के असंतोषजनक भराव, सड़क के पुनर्निर्माण में हो रही देरी और परियोजना का विस्तृत बोर्ड नहीं लगाए जाने समेत बिंदुओं को लेकर आवाज उठने लगी है। मंगलवार को व्यापारी नेताओं ने डीएम से मामले की शिकायत कर कार्यदायी संस्था की मनमानी पर रोक लगाए जाने और परियोजना के भविष्य को लेकर तय मानकों पर निर्माण कराए जाने की मांग की है। 10 फीट नीचे छह इंच संकरे पाइप हो जाएंगे चोक

सीवर लाइन निर्माण के मुद्दे उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि शहर भर में चल रहे सीवर लाइन परियोजना में कार्यदायी संस्था द्वारा मनमानी बरत...