Fatehpur News: अब कटोघन में डेंगू ने युवक को जकड़ा
फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: खागा। अब ऐरायां ब्लॉक के कटोघन गांव में भी डेंगू का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पांच दिनों से बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित युवक की प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित यह तीसरा केस है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांव में जांच और स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। कटोघन गांव निवासी महादेव के पुत्र दिनेश सिंह पिछले पांच दिनों से सर्दी जुकाम और बुखार से परेशान थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकीय जांच में उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के मलेरिया एवं स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.