Fatehpur News: अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग
फतेहपुर, सितम्बर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर अधिवक्ता नरेंद्र सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के चेंबर में अचानक आग लग गई। चेंबर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने चेंबर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक चेंबर के अंदर लगी और कुछ ही देर में वहां रखा सामान इसकी चपेट में आने लगा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सआदतगंज में बंद दुकान में चार्ज हो रहे ई रिक्शा में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.