Fatehpur News: अखरी कांड में वादिनी की गवाही टली
फतेहपुर, नवम्बर 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अखरी ट्रिपल मर्डर के मामले में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चेतना चौहान की अदालत में वादनी की गवाही टल गई। अभियुक्तों के हाजिर न होने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 17 नवंबर को निर्धारित की है। बता दें कि आठ अप्रैल में हथगाम थाने के अखरी गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ पप्पू, उनके पुत्र अभय सिंह व अनूप सिंह उर्फ पिंकू की पुरानी रंजिश में गांव के ही सुरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्नू सिंह समेत कई लोगों ने हत्या कर दिया था। मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह ने सुरेन्द्र सिंह, पीयुष सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सज्जन, विवेक और ज्ञान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। एडीजे कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू चल रही है। शासकीय अधिवक्ता रविदत्त द्विवेदी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.