फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सोमवार को उस समय सवालों के घेरे में आ गईं, जब ओपीडी के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई और अस्पताल करीब एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं डाक्टरों ने मोबाइल टार्च की रोशनी में मरीजों का उपचार जारी रखा। दो दिन की छुट्टी के बाद पहले ही ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ थी, ऐसे में बिजली और जनरेटर दोनों की व्यवस्था ठप होने से अस्पताल की तैयारियों और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

छुट्टी के बाद उमड़ पड़ी भीड़ शनिवार और रविवार की दो दिवसीय छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी की शुरुआत होते ही हर डाक्टर के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने क...