फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोटेदारों की लंबे समय से चल रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गयी। कोटेदारों को 90 रुपये प्रति कुंतल के बजाय अब 125 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से कमीशन मिलेगा। इसमें 10 रुपये भारत सरकार और 25 रुपये का राज्य सरकार का अंश है। चारो विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को राशन कोटेदारों को लाभांश वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया और कोटेदारों को मुख्यमंत्री का लाइव भी दिखाया गया। कलेक्ट्रेट में सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटेदारों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने लाभांश वितरण का प्रपत्र दिया। इससे कोटेदार खुश हो गये। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम राजेपुर ब्लाक सभागार में विधायक सुशील शाक्य की उपस्थिति में हुआ। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़ा...