फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्लूएम) के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों को गति प्रदान करने के मकसद से 61121880 की धनराशि आवंटित कर दी गयी है। डीएम के निर्देश के बाद इस धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायत आरआरसी निर्माण, सिल्ट कैचर, फिल्टर चेंबर, सोख्ता गड्ढा, बर्मी कंपोस्ट, खाद गड्ढा, लीच पिट, स्वच्छता किट, इंसीनेटर, तालाबों के सौंदर्यीकरण आदि कार्यो पर किया जायेगा। कार्य पूरा होने के बाद एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव और कंसलटिंग इंजीनियर कार्यों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद सभी आवश्यक अभिलेख और विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि स्वच्छता से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयवद्ध ढंग से पूर्ण करा...