फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। आधा सैकड़ा गांव में बिजली की आपूर्ति बंद चल रही है। ऐसे में ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कभी भी इसके विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर सकते हैं। हजियांपुर बिजली उपकेंद्र से हरसिंहपुर फीडर निकला हुआ है। इससे 30 गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। अमलैया आशानंद में बिजली लाइन के तार पेड़ की डाल के गिरने से टूट गए। रोशनाबाद से सुतहट्टी जाने वाला मार्ग गांव के पास बारिश के पानी से कटगया जिस कारण सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के खंभे और तार नीचे आ गये। इससे लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके चलते इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद है। इस कारण ग्रामीणों को बिजली नही मिल पा रही है। अमलैया और गदनपुर चैन के...