फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में 346 राजकीय नलकूप में 80 नलकूप विभिन्न कारणों से बंद पड़े हैं। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट आ खड़ा हुआ है। इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही निजी नलकूप लगाने वाले किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने से बिजली कनेक्शन और सिंचाई सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। जनपद में अधिकांश किसान नलकूपों के माध्यम से सिंचाई करते हैं। मगर नलकूप सही से काम नहीं कर रहे हैं। कहीं पर तकनीकी समस्या तो कहीं बिजली को लेकर दिक्कत आ रही है। उससे किसानों के सामने समस्यायें खड़ी हो रही हैं। जनपद में जो नलकूप बंद पड़े हैं। उसकी मरम्मत करायी जाये और जिनकी मोटर खराब है उसे ठीक कराये जाने की मांग किसानों ने की है। किसान आं...