फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने 30 अक्तूबर को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राजेपुर राठौरी में शुरू करने की घोषणा की। धरना प्रदर्शन क्षेत्रीय कार्यालय हकीमजी वाली गली राजेपुर राठौरी में आयोजित किया जायेगा। किसान नेताओं ने कहा कि गंगा, रामगंगा के मध्य बसे गंगापार में हजारों की आवादी जर्जर सड़कों, जलभराव, अवैध खनन आदि समस्याओं से जूझ रही है। मगर कोई समाधान नहीं निकल रहा है । अधिकारियों से सीयूजी नंबर पर संपर्क न हो पाने की समस्या के समाधान की भी मांग उठायी गयी। इस दौरान राजेश कुमार, छविनाथ सिंह, सुनील गिहार, रक्षपाल सिंह सोमव...