फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के बहोरिकपुर में हुयी। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। जितना बूथ मजबूत होगा उतनी ही आपकी सरकार मजबूत होगी। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमारा एक एक पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में पीडीए सरकार बनने के लए प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, इलियास मंसूरी, मोहम्मद उमर खां, अलका राजपूत, जेपी वर्मा, अजीत यादव, सौरभ कटियार, यदुनाथ सिंह यादव, कृष्ण गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...