Farrukhabad Kannauj News: 100 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं, गाजियाबाद से बुलाई टीम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। हजियांपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता गर्मी में आपूर्ति को लेकर परेशान हो रहे हैं। इनकमिंग और आउटगोइंग मशीन की वायरिंग तथा रिले में फाल्ट आने से दिन भर बिजली उपकेंद्र बंद रहा। एक सैकड़ा गांव में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। गाजियाबाद से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। ऐसे में उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गये। उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। फिर भी बिजली अधिकारी गंभीर नही हो रहे हैं। हजियांपुर के बिजली उपकेंद्र से सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद हुई। फाल्ट के दौरान पैनलों में आग लगने से रिले और वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिससे आपूर्ति बंद करनी पड़ी। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.