फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। वर्ष 2020-21 में दस ग्राम पंचायतों में करीब सवा करोड़ रुपये का हिसाब किताब ही गायब हो गया। यह अंदेशा इसलिए बढ़ा है कि आडिट टीम को ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यो के रिकार्ड ही नहीं मिल रहे हैं। अब जबकि सचिवों पर एफआईआर के आदेश किए गए हैं तो ऐसे में हड़कंप मचा है। वर्ष 2020-21 में कायमगंज ब्लाक के नरायनपुर, पहाड़पुर, सिनौली, शमसाबाद के तुर्कीपुर, कुइयांखेड़ा, नवाबगंज के अचरिया वाकरपुर, नौगांव, फतेहपुर परौली, बराबिकू, चंदुइया आदि गांव के अभिलेख आडिट टीम को उपलब्ध नहीं कराये गये। इससे 26 मामले लंवित चल रहे हैं। सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत को आदेशित किया था कि सचिवों से रिकार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इससे यह पूरा अंदेशा है कि कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी है। यही वजह ह...