फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हो गए। हादसों में कम्पिल क्षेत्र के गांव भटमई निवासी अनुरुद्ध जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव आजमपुर निवासी धीरज, ललित व विकास, थाना मऊ दरवाजा के गांव नगला वजीर निवासी पूनम, कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी अवनीश, गौर खेड़ा निवासी अशोक कुमार का 16 वर्षीय पुत्र अमन, मोहल्ला चिलांका निवासी बेबी व नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी योगेंद्र की सात वर्षीय पुत्री अवज्ञा घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया जहां उक्त सभी का इलाज हुआ। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बालिका को कीड़े ने काटा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...