फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छिदमा निवासी अनुराग, क्षेत्र के गांव पचरौली निवासी पुष्पेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु, नगर के मोहल्ला चिलौली निवासी विनोद, नगर से सटे गांव पितौरा निवासी तारा, थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर परौली निवासी मोहित कुमार की 12 वर्षीय पुत्री अनन्या व थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी दौलत राम घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हिमांशु व तारा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...