फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।अलग-अलग हादसों में अमृतपुर निवासी पिंकू, नगर से सटे गांव मोहल्ला गढ़ी निवासी दीपक, जनपद बदायूं के थाना मुजरिया के गांव मकईया निवासी सैपू व कृपाल, क्षेत्र के गांव जौरा निवासी रंजीत व विशाल घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सैपू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...