फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग हादसों में थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव पहाड़पुर निवासी मोहित, जनपद हरदोई के थाना पिहानी निवासी रवेन्द्र, क्षेत्र के गांव करीमनगर निवासी सुखबीर व पितौरा निवासी वृद्ध मुन्नालाल घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सुखबीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...