Farrukhabad Kannauj News: हादसों में आधा दर्जन घायल, एक हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। कम्पिल क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी रविंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र पियूष, बहलोलपुर निवासी नवनीत का 16 वर्षीय पुत्र यश, नगर के सीपी तिराहा निवासी बालक राम यादव का 17 वर्षीय पुत्र अभिनव यादव, कम्पिल क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी पूजा, सिकंदरपुर तेहईया निवासी सतेंद्र व हरकरनपुर निवासी राजवीर घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अभिनव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.