फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। तुर्कललैया के पास बाइक की टक्कर से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरियारा गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह ने तहरीर में बताया कि 18 नवंबर को उनका 17 वर्षीय नाती प्रियांशु, छोटे भाई हिमांशु के साथ बाइक से भटासा स्टेशन जा रहा था। कायमगंज-अचरा मार्ग पर मंदिर के पास दूसरी बाइक के चालक देवकुमार निवासी उलियापुर थाना शमसाबाद ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां 19 नवंबर को प्रियांशु की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अलियापुर निवासी देवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...