Farrukhabad Kannauj News: हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने निकाली यात्रा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बुधवार शाम तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष करते हुए कानपुर रोड तक पहुंचे। विद्यार्थियों के जोश और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी फैकल्टी की निर्धारित गणवेश में अनुशासित ढंग से सहभागिता की। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस को कुछ समय के लिए दोनों ओर का यातायात रोकना पड़ा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कुलसचिव डॉ. पीएन प्रसाद, व उनके साथ वित्त अधिकारी डॉ. अमर सिंह एवं निदेशक प्रशासन वीपी कौशल तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.